2011-23 के बीच एफडीआई से बायजू को मिले ₹28,000 करोड़, विदेश भेजे ₹9,754 करोड़: ईडी
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एडटेक स्टार्टअप बायजू के दफ्तरों व कंपनी के सीईओ बायजू रवींद्रन के घर पर छापेमारी के बाद ईडी ने कहा है कि 2011-2023 के बीच प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से कंपनी को ₹28,000 करोड़ मिले। बकौल एजेंसी, इसी अवधि के दौरान बायजू ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के नाम पर विभिन्न विदेशी प्राधिकारों को ₹9,754 करोड़ भेजे थे।
read more at Hindustan Times


