बिहार में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में शिक्षा मंत्री के सचिव के प्रवेश पर लगाई गई रोक
बिहार के शिक्षा विभाग ने अपने कार्यालयों में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के आप्त सचिव कृष्णानंद यादव के प्रवेश पर रोक लगा दी है। दरअसल, कृष्णानंद ने विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा था कि विभागीय बातचीत लीक हो रही है। इसके बाद विभाग ने कहा कि कृष्णानंद को अधिकारियों से सीधे पत्राचार करने के अधिकार नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


