अंडरग्राउंड टनल में नज़र आया हमास नेता याह्या सिनवार, इज़रायल ने जारी किया वीडियो
इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने एक वीडियो जारी कर 'खान यूनिस का कसाई' नाम से मशहूर हमास नेता याह्या सिनवार को गाज़ा में एक अंडरग्राउंड टनल में देखे जाने का दावा किया है। आईडीएफ के अनुसार, वीडियो में सिनवार बीते अक्टूबर में इज़रायल पर हमला करने से पहले अपनी पत्नी, 3 बच्चों व भाई के साथ छिपता दिख रहा है।
read more at Republic World


