बिहार में सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
बिहार में शनिवार रात को सक्षमता परीक्षा के विरोध में नियोजित शिक्षकों ने भागलपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज सहित अन्य ज़िलों में मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन के वीडियो सामने आए हैं जिसमें नियोजित शिक्षक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ नारेबाज़ी करते दिख रहे हैं। नियोजित शिक्षकों ने 13 फरवरी को विधानसभा के घेराव का एलान किया है।
read more at X


