Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय सेना प्रमुख जनरल पांडे को 'नेपाली सेना के जनरल' मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

short by अनिल कुमार / on Monday, 5 September 2022
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 'नेपाली सेना के जनरल' मानद उपाधि से सम्मानित किया है। भारतीय दूतावास ने कहा कि एक-दूसरे के थल सेना प्रमुखों को मानद उपाधि से सम्मानित करने की यह प्रथा सात दशकों से चली आ रही है। जनरल पांडे नेपाल के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।
read more at भाषा