Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यशस्वी ने रणजी सेमीफाइनल में 54वीं गेंद पर खोला अपना खाता, बल्ला उठाकर किया अभिवादन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 16 June, 2022
उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मुंबई की दूसरी पारी के दौरान ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 54-गेंद का सामना करने के बाद अपना खाता खोला। पारी के 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी के चौके पर ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों समेत गेंदबाज़ अंकित राजपूत ने भी ताली बजाई जिस पर यशस्वी ने बल्ला उठाकर अभिवादन किया।