सैफ को 'क्या कहना' का शूट शुरू होने से एक दिन पहले कास्ट किया गया था: प्रोड्यूसर तौरानी
फिल्म 'क्या कहना' के प्रोड्यूसर कुमार तौरानी ने बताया है कि ऐक्टर सैफ अली खान को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले कास्ट किया गया था। तौरानी ने बताया, "हमारे पास उनके (सैफ) लिए कपड़े नहीं थे और हमने उनसे कहा था कि वह अपने कपड़े लेकर आएं।" यह फिल्म साल 2000 में रिलीज़ हुई थी।


