Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नैशनल हेराल्ड केस में ईडी के सामने पेश हुईं सोनिया गांधी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 21 July, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को नैशनल हेराल्ड मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुईं। बकौल रिपोर्ट्स, सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य के चलते उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ ईडी दफ्तर तक गई थीं। इससे पहले, एजेंसी ने इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ की थी।