सबसे महान क्रिकेटरों में से एक जिन्हें देखने का सौभाग्य मिला: डिविलियर्स को लेकर अनुष्का
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ए.बी. डिविलियर्स के 37 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उनको लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट लिखा है। अनुष्का ने लिखा, "बेहतरीन पुरुषों व क्रिकेटरों में से एक...जिन्हें जानने व देखने का मुझे सौभाग्य मिला...आपको, आपकी पत्नी डेनियल और बच्चों को शुभकामनाएं।"
read more at Instagram


