Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग वाली याचिका एससी ने की खारिज

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 18 October 2022
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की मंडोली जेल (दिल्ली) से दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, सुकेश के वकील ने कहा था कि सुकेश को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है। एससी ने अगस्त में सुकेश को तिहाड़ जेल से मंडोली जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया था।