पत्नी से लड़ाई के दौरान पुणे में शख्स ने गलती से 8 साल की बेटी पर चलाई गोली, बच्ची गंभीर
पुणे (महाराष्ट्र) में एक रियल एस्टेट व्यापारी ने शुक्रवार को पत्नी से लड़ाई के दौरान अपनी 8-वर्षीय बेटी पर गलती से गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके लाइसेंसी रिवॉल्वर को ज़ब्त कर मामले की जांच कर रही है।
read more at भाषा


