Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मालवाहक विमान का अगला पहिया न खुलने से लैंडिंग के वक्त तुर्किये में रनवे पर निकली चिंगारी

short by रौनक राज / on Thursday, 9 May, 2024
फेडएक्स के एक मालवाहक विमान का अगला पहिया नहीं खुलने से बुधवार को इस्तांबुल एयरपोर्ट (तुर्किये) पर लैंडिंग के वक्त रनवे पर चिंगारी निकलने लगी। पेरिस (फ्रांस) से उड़ान भरने वाले मालवाहक विमान ने कंट्रोल टावर (इस्तांबुल) को पहिया में समस्या के बारे में जानकारी दी थी। तुर्किये के अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
read more at Reuters