ओडिशा में शख्स की मौत की गलत सूचना पर पत्नी ने की थी आत्महत्या, अब उसकी भी हुई मौत
भुवनेश्वर (ओडिशा) के हाई-टेक अस्पताल में कम्प्रेसर ब्लास्ट में घायल हुए दिलीप समांत्रे नामक मैकेनिक की मौत हो गई है। दरअसल, दिलीप की मौत की खबर के बाद उसकी गर्भवती पत्नी ने 1 जनवरी को खुदकुशी कर ली थी लेकिन वह जीवित था। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स की गलत पहचान होने के कारण उसकी पत्नी को यह खबर दी गई थी।


