पीएम मोदी ने 'कर्तव्य पथ' का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा ऐवेन्यू स्थित 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन किया। केंद्र ने हाल ही में कहा था कि सेंट्रल विस्टा ऐवेन्यू स्थित राजपथ का नाम 'कर्तव्य पथ' किया जाएगा जहां बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं होंगी। इससे पहले पीएम ने इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया था।


