Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोकुलपुरी में संपत्ति के लिए बहू ने बॉयफ्रेंड से कराई थी सास-ससुर की हत्या: दिल्ली पुलिस

short by खुशी / on Tuesday, 11 April, 2023
गोकुलपुरी (दिल्ली) में रविवार को एक बुज़ुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या के मामले में उनकी बहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने संपत्ति के लिए बॉयफ्रेंड संग मिलकर हत्या की साज़िश रची थी। बकौल पुलिस, घटना की शाम महिला ने अपने बॉयफ्रेंड व उसके साथी को पहले से ही छत पर छिपा रखा था।