Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की कोच्चि में हुई आपात लैंडिंग

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 30 January, 2023
एअर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह से आ रही उड़ान की कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के संदेह में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 183 यात्री व 6 क्रू मेंबर सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। रात 8:36 बजे आपातकाल के आदेश को वापस ले लिया गया और परिचालन सामान्य घोषित कर दिया गया।