₹1.5 करोड़ की सालाना कमाई का पता चलने पर बिग बी का पूर्व कॉन्स्टेबल बॉडीगार्ड हुआ निलंबित
अगस्त, 2021 तक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड रहे मुंबई पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र शिंदे को निलंबित किया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, जांच में पता चला कि शिंदे की पत्नी बच्चन समेत बॉलीवुड हस्तियों को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने वाली सुरक्षा एजेंसी चलाती थीं जिसकी सालाना कमाई ₹1.5 करोड़ थी। बकौल अधिकारी, शिंदे ने इसका खुलासा नहीं किया था।
read more at हिन्दुस्तान


