Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी ने मुस्लिमों तक पहुंचने के लिए सालभर चलने वाला 'सूफी संवाद महाअभियान' शुरू किया

short by शिव / on Thursday, 16 March, 2023
बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने अगले वर्ष होने वाले संसदीय चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र एक वर्ष तक चलने वाला 'सूफी संवाद महाअभियान' बुधवार से शुरू किया। इस कार्यक्रम के लिए बीजेपी ने 150 गैर-राजनीतिक लोगों की टीमें बनाई हैं। ये टीमें मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर बीजेपी द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देंगी।