अगले एक हफ्ते में देशभर में लागू हो जाएगा सीएए: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में एक जनसभा में कहा है, "मैं गारंटी दे रहा हूं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) अगले एक सप्ताह में न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि देशभर में लागू हो जाएगा।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल कहा था कि सीएए को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता।
read more at ABP न्यूज़


