ईरान व इज़रायल की यात्रा न करें भारतीय: दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका को लेकर सरकार
ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध की आशंका को लेकर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्रैवल एडवाइज़री जारी कर भारतीयों को इन देशों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी। मंत्रालय ने कहा, "भारतीय अगली सूचना तक ईरान व इज़रायल की यात्रा नहीं करें। वहीं, इन देशों में रह रहे भारतीय नागरिक भारतीय दूतावासों से संपर्क कर पंजीकरण करा लें।"
read more at News18 हिंदी


