Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक की अदालत ने चुनाव से पहले इमरान खान की पार्टी पीटीआई का चुनाव चिह्न 'बल्ला' किया बहाल

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 10 January, 2024
पाकिस्तान स्थित पेशावर हाईकोर्ट ने आगामी आम चुनाव से पहले बुधवार को पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चुनाव चिह्न 'बल्ले' को बहाल कर दिया। अदालत ने उस फैसले को भी 'गलत' बताया जिसके तहत पीटीआई से उसका चुनाव चिह्न छीना गया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं।
read more at ABP न्यूज़