Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मानसिक तनाव में थे महंत नरेंद्र गिरि, 'अपमान' से बचने के लिए की खुदकुशी: सीबीआई

short by shashank mishra / on Wednesday, 24 November 2021
सीबीआई ने चार्जशीट में दावा किया है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि अपने शिष्य आनंद गिरि व 2 अन्य की वजह से 'मानसिक तनाव' में थे। बकौल सीबीआई, महंत ने समाज की नज़रों में ‘अपमान’ से बचने के लिए खुदकुशी की। दरअसल, नरेंद्र गिरि 20-सितंबर को प्रयागराज में अपने मठ में मृत पाए गए थे।