Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में सीएम पटेल के कार्यक्रम में सोते दिखे नगर पालिका के अधिकारी, हुए निलंबित

short by अपर्णा कुमारी / on Monday, 1 May, 2023
कच्छ (गुजरात) में शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में भुज नगर पालिका के मुख्य अधिकारी जिगर पटेल सोते दिखे। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया और उनका तबादला राजकोट कर दिया गया। एक अधिकारी के मुताबिक, लापरवाही और कर्तव्य के प्रति समर्पण की कमी के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई है।