Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैफ ने शेयर किया नैटवेस्ट फाइनल देखते माता-पिता का वीडियो, पिता बोले- 'दादा चिल्ला रहा है'

short by नितिन गुलाटी / on Thursday, 13 July, 2023
नैटवेस्ट फाइनल जीत को 21-साल होने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में अपने माता-पिता के साथ मैच के हाइलाइट्स देखने का वीडियो शेयर किया है। सौरव गांगुली को जर्सी उतारकर लहराते हुए देखने पर कैफ के पिता कहते हैं, "दादा चिल्ला रहा है।" कैफ ने लिखा, "लॉर्ड्स की बालकनी पर...दादा को देखकर पापा बहुत खुश हैं।"
read more at Twitter