बीएसएफ के जवानों ने जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम
अधिकारियों के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार रात जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के एक प्रयास को विफल किया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि घुसपैठियों ने जवानों पर फायरिंग की। बकौल अधिकारी, बीएसएफ द्वारा जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध घुसपैठियों की ओर कुछ गोलियां चलाने के बाद घुसपैठिए वापस भाग गए।


