यूपी में शख्स ने की उधार के ₹200 नहीं चुकाने वाले दोस्त की हत्या, दावत पर बुलाया था घर
फिरोज़ाबाद (यूपी) में उधार के ₹200 नहीं लौटा रहे दोस्त की शख्स ने 5 अन्य दोस्तों संग मिलकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, रुपए वापस मांगने पर दोस्त ने आरोपी को गालियां दी थीं जिसके बाद बदला लेने के लिए उसने दोस्त को दावत पर घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


