2021 के मुकाबले इस साल जुलाई में 5% घटी बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री
बजाज ऑटो ने सोमवार को बताया कि जुलाई 2022 में उसके दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 3,15,054 इकाई रह गई। यह जुलाई 2021 में हुई 3,30,569 दोपहिया वाहनों की बिक्री से करीब 5% कम है। इस दौरान घरेलू बाज़ार में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 5% बढ़कर 1,64,384 इकाई हो गई जो पिछले साल जुलाई में 1,56,232 इकाई थी।
read more at भाषा


