बिहार में बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया फर्ज़ी शिक्षक, ले चुका है 2 महीने का वेतन
खगड़िया (बिहार) में बुधवार को बीपीएससी द्वारा पहले फेज़ में नियुक्त हुए शिक्षकों की बायोमेट्रिक जांच की गई जिसमें एक फर्ज़ी शिक्षक पकड़ा गया। फर्ज़ी शिक्षक की पहचान मिथुन कुमार के रूप में हुई है और थंब इम्प्रेशन मैच न होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्ज़ी शिक्षक दो महीने का वेतन उठा चुका है।
read more at Public


