नीलामी में ₹62 करोड़ में बिका ₹1.6 लाख की कीमत वाला चीनी फूलदान
फ्रांस में एक नीलामी के दौरान €2,000 कीमत (₹1.6 लाख) वाला एक फूलदान €77 लाख (₹62 करोड़) में बिका। 54 सेंटीमीटर लंबे इस फूलदान को एक 59-वर्षीय चीनी महिला ने नीलामी के लिए रखा था। यह फूलदान महिला को उसकी दादी से मिला था। विक्रय शुल्क जोड़ने के बाद खरीदार को फूलदान के कुल €91 लाख (₹73 करोड़) चुकाने पड़े।


