Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्व के इर्द-गिर्द की राजनीति के खिलाफ हूं: सिद्धरमैया

short by पीयूषा शर्मा / on Friday, 6 January, 2023
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा, "मैं हिंदू हूं लेकिन मैं हिंदुत्व और हिंदू धर्म के इर्द-गिर्द की राजनीति के खिलाफ हूं।" उन्होंने कहा, "हमने कभी राम मंदिर का विरोध नहीं किया। हमारा ऐतराज़ बस राजनीतिक फायदे के लिए मंदिर का उपयोग करने को लेकर है और बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए उसका इस्तेमाल कर रही है।"
read more at भाषा