Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वकील की यूपी के शाहजहांपुर में कोर्ट परिसर के अंदर गोली मारकर की गई हत्या

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 18 October 2021
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में एक ज़िला अदालत के परिसर की तीसरी मंज़िल पर सोमवार को एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जलालाबाद निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी शव के पास देसी पिस्तौल छोड़कर भाग गया और परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।