राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में जान गंवाने वाले शहीदों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने कहा, "जलियांवाला बाग में सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे।" पीएम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को देशभर के मेरे परिवारजनों की ओर से कोटि-कोटि नमन।"
read more at लेटेस्टली


