घोड़े पर बैठकर हैदराबाद में खाना डिलीवर करने जाता दिखा ज़ोमैटो एजेंट, कहा- पेट्रोल नहीं मिला
हैदराबाद में घोड़े पर सवार होकर खाना डिलीवर करने जा रहे ज़ोमैटो एजेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। एजेंट ने कहा, "मैं 3 घंटा लाइन में खड़ा रहा...पेट्रोल नहीं मिला।" दरअसल, ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच ईंधन की किल्लत की खबरें सामने आने पर देशभर में मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
read more at abp न्यूज़


