फैन्स ने केरल में स्टेडियम के बाहर लगाया धोनी का 50 फीट का कटआउट, वायरल हुई तस्वीर
पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी के फैन क्लब 'ऑल केरल धोनी फैन्स असोसिएशन' ने ग्रीनफील्ड इंटरनैशनल स्टेडियम (तिरुवनंतपुरम) के बाहर उनका 50 फीट का कटआउट लगाया है। भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में होने वाले तीसरे वनडे से पहले कटआउट लगाया गया है। सीएसके के फैन्स क्लब 'विसलपोडू आर्मी' ने तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, "थाला की एक और फिफ्टी।"
read more at Twitter


