हमास के हमले के बारे में पहले से जानता था इज़रायल, चेतावनियों को किया नज़रअंदाज़: रिपोर्ट
'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायल के अधिकारियों को एक दस्तावेज़ मिला था जिसमें हमास द्वारा 7-अक्टूबर को किए जाने वाले हमले की जानकारी दी गई थी। बकौल रिपोर्ट, हमले से पहले मिले इन खुफिया चेतावनियों को अधिकारियों ने नज़रअंदाज़ कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेज़ में हमला कब किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
read more at Hindustan Times


