'ट्रैप्ड' में मुफ्त में काम किया था, कुछ फिल्में ज़िंदगी के लिए होती हैं: राजकुमार राव
राजकुमार राव ने अभिनेता अरबाज़ खान के चैट शो पर बताया कि उन्होंने निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'ट्रैप्ड' में मुफ्त में काम किया था। उन्होंने कहा, "कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस के लिए नहीं होतीं...वे पूरी ज़िंदगी के लिए होती हैं।" राजकुमार ने कहा, "जब लोग राजकुमार राव की टॉप 10 फिल्मों की बात करेंगे तो 'ट्रैप्ड' का नाम लेंगे।"


