आनंद महिंद्रा ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास बने बगीचों की तस्वीरें कीं शेयर, कहा- आपको हैरानी होगी
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिल्ली हवाई अड्डे के पास बने बगीचों की तस्वीरें शेयर कर कहा है, "यह सभी सिटी-एयरपोर्ट की सड़कों के लिए 'ग्रीन' बेंचमार्क होना चाहिए।" उन्होंने X पर कहा, "दिल्ली में आपको एयरपोर्ट के रास्ते में नए पुनर्निर्मित सार्वजनिक उद्यान देखने को मिलते हैं...हरे-भरे लैंडस्केप...रंग-बिरंगे फूल...आपको हैरान होकर अपनी आंखें मींजने पर मजबूर कर देंगे।"
read more at X (formerly Twitter)


