शहीद कैप्टन शुभम के घर ₹50 लाख का चेक लेकर पहुंचे यूपी के मंत्री, मां बोली- प्रदर्शनी मत लगाओ
यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता के घर पहुंचकर परिजन को बतौर आर्थिक मदद ₹50 लाख का चेक सौंपा है। सामने आए वीडियो में चेक सौंप रहे मंत्री व लोगों की भीड़ देखकर शहीद की मां कहती हैं, "ये प्रदर्शनी मत लगाओ...मेरे बेटे को बुला दो।"
read more at इंडिया टीवी


