रूममेट्स ने कभी ऑडिशन की लोकेशन का सही पता नहीं दिया, यहां लोग झूठ बोलते हैं: ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी रूममेट्स ने कभी भी उनके साथ ऑडिशन की लोकेशन का सही पता शेयर नहीं किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लोगों को झूठ बोलने की आदत होती है क्योंकि यहां प्रतिस्पर्धा है, और अवसर मिलना मुश्किल है। बकौल ऐक्ट्रेस, वह समझती हैं इसलिए इसे दिल से नहीं लगाती हैं।


