पीसी में रो पड़े आंध्र के पूर्व सीएम नायडू; कहा- सत्ता में आने पर ही विधानसभा लौटूंगा
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के सदस्यों द्वारा कथित अपमान से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह अब सत्ता में लौटने के बाद ही विधानसभा में कदम रखेंगे। बकौल नायडू, "पिछले 2.5 साल से अपमान सह रहा हूं...आज उन्होंने मेरी पत्नी को निशाना बनाया...मैं और नहीं सह सकता।"
read more at ABP न्यूज़


