Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राइफल की नली में गोली डालते पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो का यूपी पुलिस ने किया खंडन

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 28 December, 2022
यूपी पुलिस ने संत कबीर नगर के एक पुलिस स्टेशन में वार्षिक निरीक्षण के दौरान राइफल की नली में गोली डालते दिख रहे एसआई के वायरल वीडियो का खंडन किया है। पुलिस ने कहा, "ऐंटीरॉयट गन में चैम्बर व मजल (नली) दोनों से गोली डाली जाती है।" बकौल पुलिस, न्यूज़ चैनलों ने वीडियो को भ्रामक रूप से वायरल किया है।
read more at Twitter