Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड सरकार को हल्द्वानी में लोगों के मकानों को नियमित करना चाहिए: असदुद्दीन ओवैसी

short by पीयूषा शर्मा / on Thursday, 5 January, 2023
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हल्द्वानी (उत्तराखंड) में रेलवे की ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने पर कहा है, "उत्तराखंड सरकार को हल्द्वानी में लोगों के मकानों को नियमित कर उन्हें राहत देनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "बीजेपी व कांग्रेस ने कई बार दिल्ली में अवैध बस्तियों को नियमित किया है।"