Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन है किम डेवी जिसके भारत प्रत्यर्पण के लिए डेनमार्क के विदेश मंत्री ने दिया बयान?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 28 February 2023
किम डेवी को पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में 1995 में एक विमान से करीब 300 एके-47, 15,000 राउंड गोलियां, 6 रॉकेट लॉन्चर और सैकड़ों पिस्तौल गिराए जाने की घटना का मास्टरमाइंड माना जाता है। भारत लंबे समय से डेनमार्क के नागरिक किम डेवी के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है। हालांकि, डेनमार्क की अदालत ने उसके प्रत्यर्पण पर रोक लगाई थी।
read more at ANI