अल्मोड़ा में 4 वन कर्मचारियों के ज़िंदा जलने की घटना के बाद निलंबित किए गए 3 अधिकारी
अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के जंगल में आग की चपेट में आने से वन विभाग के 4 कर्मचारियों की ज़िंदा जलने से हुई मौत के बाद विभाग के 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। धामी ने कहा, "अधिकारियों की लापरवाही के कारण घटना घटी है।"
read more at News18 हिंदी


