Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रोहित के छक्के से चोटिल हुई 6 साल की बच्ची को इंग्लैंड टीम ने गिफ्ट की जर्सी, तस्वीर हुई वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 14 July, 2022
इंग्लैंड की टीम ने लंदन के द ओवल में पहले वनडे के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 79-मीटर के छक्के से चोटिल हुई 6 साल की बच्ची को अपनी एक जर्सी गिफ्ट की है। इंग्लैंड टीम की जर्सी पकड़े बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक फैन ने इस वायरल तस्वीर पर लिखा, "प्रशंसनीय काम।"