Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में उप-चुनाव में जीत के बाद शिवपाल के समर्थन में लगा 'टाइगर अभी ज़िंदा है' लिखा होर्डिंग

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 10 September, 2023
घोसी विधानसभा सीट के उप-चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत के बाद लखनऊ (यूपी) में सपा कार्यालय के बाहर शिवपाल यादव के समर्थन में एक होर्डिंग लगाया गया है। होर्डिंग पर लिखा है, "भतीजे को हराने से पहले चाचा को हराना होगा और यह मुमकिन नहीं, नामुमकिन है...टाइगर अभी ज़िंदा है।" होर्डिंग पर अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगी है।