$10 करोड़ जुटाने के बाद भारत में सबसे कम समय में यूनिकॉर्न बना 'अपना'
टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व वाले फंडिंग राउंड में $10 करोड़ जुटाने के बाद ब्लू-कॉलर कर्मचारियों को नियोक्ताओं से जोड़ने वाले डिजिटल हायरिंग स्टार्टअप 'अपना' का मूल्यांकन बढ़कर $1.1 अरब हो गया है। इसके साथ ही 'अपना' ऐप बनने के दो साल के भीतर यूनिकॉर्न ($1 अरब/उससे अधिक मूल्यांकन वाला स्टार्टअप) बनने वाला सबसे तेज़ भारतीय स्टार्टअप बन गया है।
read more at Bloomberg Quint


