शशिकला ने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के स्मारक जाकर दी श्रद्धांजलि
एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वी.के.शशिकला ने शनिवार को चेन्नई के मरीना बीच पर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता के स्मारक जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शशिकला भावुक नज़र आईं जिसका एक वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में 4 साल की सज़ा के बाद जनवरी में जेल से रिहा हुई
थीं।


