बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई
केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में गुरुवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है और 36 लोग घायल हैं। उन्होंने कहा, "रेस्क्यू ऑपरेशन...किया जा चुका है।" हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


