भारत में किन लोगों को इस साल गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च किया गया?
गूगल ने इस साल भारत में उसके सर्च इंजन पर सर्वाधिक सर्च किए गए लोगों की सूची जारी की है जिसमें बीजेपी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शामिल हैं। वहीं, इस सूची में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, अभिनेत्री सुष्मिता सेन और रिऐलिटी टीवी स्टार अंजलि अरोड़ा भी शामिल हैं।


